गोदरेज ग्रुप की ऐसे हुई थी शुरुआत, जानिए आज परिवार में कौन-कौन संभाल रहा है कारोबार

नई दिल्ली: देश के पुराने घरानों में शामिल गोदरेज फैमिली (Godrej Family) का आज करीब 127 साल बाद बंटवारा होने जा रहा है। अब गोदरेज ग्रुप दो हिस्सों में बंट जाएगा। इस ग्रुप की नॉन लिस्टेड कंपनियां चचेरे भाई जमशेद और उनकी बहन स्मिता के हिस्से में आई

4 1 5
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली: देश के पुराने घरानों में शामिल गोदरेज फैमिली (Godrej Family) का आज करीब 127 साल बाद बंटवारा होने जा रहा है। अब गोदरेज ग्रुप दो हिस्सों में बंट जाएगा। इस ग्रुप की नॉन लिस्टेड कंपनियां चचेरे भाई जमशेद और उनकी बहन स्मिता के हिस्से में आई हैं। वहीं शेयर बाजार में लिस्टेड गोदरेज कंपनी आदि गोदरेज और उनके भाई नादिर गोदरेज के पास हैं। गोदरेज ग्रुप का कारोबार आज 90 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है। ग्रुप की टोटल वैल्यू करीब 2.34 लाख करोड़ रुपये है। गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट, गोदरेज रियल एस्टेट, एग्रीप्रोडक्ट्स, अप्लायंसेस, गोदरेज इंजीनियरिंग और एरोस्पेस ग्रुप के प्रमुख बिजनेस में से एक हैं। आईए आपको बताते हैं कि गोदरेज ग्रुप कितना बड़ा है। गोदरेज परिवार में किस मेंबर को कौन सी कंपनी की जिम्मेदारी मिली हुई है।
Godrej Split: ताले बनाने से लेकर अंतरिक्ष तक पहुंचा कारोबार, कुछ ऐसा रहा है 127 साल पुराने गोदरेज का सफर

गोदरेज परिवार में हैं इतने सदस्य


Godrej Family Tree


साल 1897 में गोदरेज ग्रुप की शुरुआत हुई थी। अर्देशिर गोदरेज ने अपने भाई पिरोजशाह के साथ मिलकर इस ग्रुप की स्थापना की थी। अर्देशिर गोदरेज की कोई संतान नहीं थी। कारोबार को पिरोजशाह के 4 बच्चों ने संभाला। सोहरब, दोसा, बुरजोर और नवल पिरोजशाह के बच्चे हैं। इसके बाद गोदरेज ग्रुप की कमान दोसा के बेटे रिशद, बुरजोर के बेटे आदि और नादिर गोदरेज, नवल के बच्चे जमशेद और स्मिता के हिस्से में आया। अब इन्हीं पांच लोगों के बीच कारोबार बंटवारे को लेकर समझौता हुआ है।

Godrej Family Split: देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों में शामिल गोदरेज ग्रुप का हुआ बंटवारा, देखें किसको क्या मिला

आने वाली पीढ़ी

गोदरेज फैमिली की आने वाली पीढ़ी की बात करें तो आदि गोदरेज की दो बेटी तान्‍या, निसबा के साथ उनका बेटा पिरोजशाह हैं। नादिर गोदरेज के बेटे सोहरब, बुरजिस और होरमजद है। जमशेद गोदरेज के दो बच्चे रैका और नवरोज हैं। वहीं स्मिता की बेटी फ्रेयान और नायरिका हैं। रिशद गोदरेज ने शादी नहीं की है। गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन आदि गोदरेज हैं। नादिर गोदरेज गोदरेज इंडस्ट्रीज और गोदरेज एग्रोवेट के अध्यक्ष हैं। गोदरेज एंड बॉयस में जमशेद की हिस्सेदारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिशद की कंपनी में कोई औपचारिक जिम्मेदारी नहीं है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Delhi Weather: दिल्लीवालों को अभी और सताएगी गर्मी, 24 मई तक लू चलने की आशंका

<

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now